नियमित पानी न आने से लोग परेशान
पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले गवाह गांव में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाले गवाह गांव में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों विनोद शर्मा, नथूराम, मनोहर लाल, कुलदीप शर्मा, धर्मचंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सत्यपाल, प्यारेलाल महाजन का कहना है कि गांव में सभी लोगों में पानी की आपूर्ति एक बराबर न होने से दिक्कत आ रही है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र धीमान ने बताया कि यहां जो पंप ऑपरेटर है वह आजकल छुट्टी पर है। दूसरे पंप ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई है और उसे समयसारिणी का पता न होने के कारण समस्या आ रही थी। अब पुराना पंप ऑपरेटर आ जाएगा व लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें