सोलन के पट्टा महलोग व नाहन में दो लोगों ने दी जान
जिला सोलन और सिरमौर के नाहन में दो लोगों ने जान दे दी।
संवाद सूत्र, बरोटीवाला : जिला सोलन और सिरमौर में दो लोगों ने जान दे दी। पहले मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पट्टा महलोग में मुख्य बस स्टैंड के निकट एक व्यक्ति ने घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे युवक को स्वजनों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
थाना प्रभारी बरोटीवाला मोहर सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान विनोद गुप्ता निवासी पट्टा महलोग के तौर पर हुई है। उक्त व्यक्ति पट्टा महलोग में दुकान करता था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह स्वेच्छा से जान दे रहा है और इसके लिए उसके स्वजनों को परेशान न किया जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। नाहन में व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान
जागरण संवाददाता, नाहन : शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक नाहन शहर के रानीताल क्षेत्र के रहने वाले मनोज कुमार ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार पत्नी व दो बच्चों के साथ घर की टॉप फ्लोर पर रह रहा था। शनिवार दोपहर पत्नी ने उसे फंखे से झूलते देखा। करीब दो सप्ताह पहले भी नाहन शहर में एक ही दिन में दो लोगों ने जान दे दी थी। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।