सोलन जिले में 84.90 फीसद रहा मतदान
जागरण संवाददाता सोलन जिला सोलन में वीरवार को पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 76 पं
जागरण संवाददाता, सोलन : जिला सोलन में वीरवार को पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 76 पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। जिले 84.90 फीसद मतदान हुआ। इसमें नालागढ़ ब्लॉक में सर्वाधिक 87.79 फीसद मतदान रहा।
सुबह मतदान धीमी रफ्तार में शुरू हुआ, लेकिन दोपहर बाद लोग घर से निकलना शुरू हुए। इस दौरान बुजुर्गो, युवाओं व महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया। तीसरे चरण के लिए सोलन ब्लॉक की 11, कुनिहार ब्लॉक की 18, कंडाघाट ब्लॉक की आठ, धर्मपुर ब्लॉक की 14 तथा नालागढ़ ब्लॉक की 25 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। सोलन ब्लॉक
सोलन ब्लॉक की 11 पंचायतों सेरी, सेर बनेड़ा, धरोट, हरिपुर, चामत भड़ेच, कोठों शामती, कोरों कैंथड़ी, काबाकलां, रणों और सुल्तानपुर में मतदान हुआ। यहां सुबह दस बजे तक 22 फीसद, दो बजे तक 70 और पांच बजे तक 83.95 फीसद मतदान हुआ। धर्मपुर ब्लॉक
धर्मपुर ब्लॉक की जंगेशु, कोटला, कृष्णगढ़, भावगुड़ी, धर्मपुर, आंजीमातला, चामियां, चंडी, गनोल, कसौली गढ़खल, गढ़खल सनावर, दाड़वां, कोटी नाम्ब व मेहलों में मतदान हुआ। यहां सुबह दस बजे तक 20, दो बजे तक 68 और पांच बजे तक 80.89 फीसद मतदान हुआ। कुनिहार ब्लॉक
कुनिहार ब्लॉक की कशलोग, कोटलू, चाखड़, संघोई, दांवटी, रोहांज जलाणा, कुनिहार, बखालग, पारनु, डुमैहर, बरायली, बड़ोग, बेरल, दधोगी, देवरा, मटेरनी, सानण व सरली में मतदान हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक 19, दो बजे तक 65 और पांच बजे तक 84.31 फीसद मतदान किया गया। कंडाघाट ब्लॉक
कंडाघाट विकास खंड की काहला, सायरी, सैंज, क्वारग, तुंदल, बांजणी, देलगी व दंघील में मतदान हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक 22, दो बजे तक 69 और पांच बजे तक 83.95 फीसद मतदान हुआ। नालागढ़ ब्लॉक
नालागढ़ विकास खंड की बधोखरी, बाह, बायला, भोगपुर, बैरछा, बरूणा, भियुंखरी, चमदार, चड़ोग, दभोटा, गोल जमाला, गुल्लरवाला, जयनगर, जोघों, खिल्लियां, किरपालपुर, किशनपुरा, कुंडलू, कोहू, लोधी माजरा, माजरा, मलैहणी, मानपुरा, मित्तियां व सौड़ी में मतदान हुआ। यहां सुबह दस बजे तक 24, दो बजे तक 74 और पांच बजे तक 87.79 फीसद मतदान दर्ज किया गया।