Move to Jagran APP

जिला सोलन में भाजपा को मिली 1.23 लाख मतों की बढ़त

जिला सोलन ने भाजपा को समर्थन देते हुए प्रत्याशी सुरेश कश्यप को एक लाख 23845 मतों की बढ़त दिलाकर विजेता बनाया है।

By Edited By: Published: Thu, 23 May 2019 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:01 PM (IST)
जिला सोलन में भाजपा को मिली 1.23 लाख मतों की बढ़त
जिला सोलन में भाजपा को मिली 1.23 लाख मतों की बढ़त

सोलन, जेएनएन। जिला सोलन ने भाजपा को समर्थन देते हुए प्रत्याशी सुरेश कश्यप को एक लाख 23,845 मतों की बढ़त दिलाकर विजेता बनाया है। जिला सोलन में दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल रहे और तीसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी विक्रम ¨सह को केवल 2645 वोट हासिल हुए। जिला सोलन की नालागढ़ विधानसभा से इस बार भाजपा को सर्वाधिक समर्थन मिला है। जिला के 294619 लोगों ने मतदान किया था। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को जिला से 204803 मत मिले।

loksabha election banner

धनीराम शांडिल को 80958 वोट मिले। तीसरे नंबर के प्रत्याशी विक्रम सिंह को 2645 मत मिले। जिला में चौथा नंबर नोटा को मिला है, जिसे 2453 लोगों ने दबाया। पांचवा नंबर मनोज कुमार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी का रहा है जिन्हें 1916 मत मिले। छठे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रवि कुमार रहे जिन्हें 951 मत मिले। सातवें नंबर पर शमशेर सिंह राष्ट्रीय आजाद पार्टी रहे, जिन्हें 893 मत मिले हैं।

भाजपा व कांग्रेस को कहां मिले कितने मत

अर्की विधानसभा क्षेत्र में सुरेश कश्यप को 46453, धनीराम शांडिल को 16999 व नोटा 497 ने दबाया। सोलन विधानसभा क्षेत्र में सुरेश कश्यप 37051 मत, धनीराम शांडिल 20863 मत मिले व 559 ने नोटा का बटन दबाया। नालागढ़ हलके में सुरेश कश्यप,52466 धनीराम शांडिल 12496 व नोटा 568 ने चुना। दून विधानसभा क्षेत्र में सुरेश कश्यप 35568, धनीराम शांडिल 14823 व 385 ने नोटा का इस्‍तेमाल किया। कसौली विधानसभा क्षेत्र में सुरेश कश्यप ने 33265 व धनीराम शांडिल ने 15777 मत पाए और 444 लोगों ने नोटा काे बटन दबाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.