Move to Jagran APP

संत निरंकारी मिशन राजगढ़ ने बांटा राशन

संत निरंकारी मिशन राजगढ़ द्वारा उन लाचार व गरीब लोगो को जिनके पास कोरोना वायरस के कारण लगे क‌र्फ्यू में आजकल कोई कार्य नहीं है या पुरी तरह लाचार है। रविवार को निशुल्क राशन वितरित किया गया। संस्था के सयोजक भोलानाथ साहनी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पुरे देश में ऐसे बहुत से लोग है। जिनके पास आवश्यक खाद्य सामग्री भी नहीं है। साथ ही खाने की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में निरंकारी संस्था की सतगुरु माता सुदीक्षा ने निरंकार सेवको से हर जगह लाचार व गरीब लोगों की सहायता व सेवा करने के साथ साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:21 AM (IST)
संत निरंकारी मिशन राजगढ़ ने बांटा राशन
संत निरंकारी मिशन राजगढ़ ने बांटा राशन

संवाद सूत्र, राजगढ़ : संत निरंकारी मिशन राजगढ़ ने रविवार को जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया। संस्था के संयोजक भोलानाथ साहनी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके पास आवश्यक खाद्य सामग्री भी नहीं है। संकट की इस घड़ी में निरंकारी संस्था की सतगुरु माता सुदीक्षा ने निरंकार सेवकों से हर जगह लाचार व गरीब लोगों की सहायता व सेवा करने के साथ साथ उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने का आह्वान किया है। राजगढ़ मंडल ने भी सोशल मीडिया व अन्य साधनों से जरूरतमंद लोगों की सूची मुहैया करवाने का आह्वान किया था। निरंकारी सह संयोजक गणपत राम ने बताया कि सतगुरु के आदेशानुसार जन जन की सेवा करने के उदेश्य से राजगढ़ में 55 लोगों को राशन कीट, जिसमें 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, हल्दी, नामक, रिफाइंड एक किलो, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सहित आवश्यक चीजें बांटी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.