रजनी बंसल बनीं आशा कार्यकर्ता महासंघ की अध्यक्ष
आशा कार्यकर्ता महासंघ के गठन को लेकर अर्की में बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:24 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सोलन : आशा कार्यकर्ता महासंघ का मंगलवार को अर्की में गठन किया गया। इसमें रजनी बंसल को अध्यक्ष, रमा शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। रजनी शर्मा, उर्मिला शर्मा, विजया, रीना, कौशल्या व मीरा को सह उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा को महासचिव, वीना, पदमा, सरला व धनवंती को सह सचिव, सुनीता बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गीता को सह कोषाध्यक्ष, नीलम को प्रेस सचिव, गीता व लीला को सलाहकार जबकि कृष्णा, प्रोमिला व अंबिका को बतौर कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता महासंघ नालागढ़ ब्लॉक की अध्यक्ष सुनीता, उपाध्यक्ष संतोष, महासचिव दया देवी व सह सचिव गुरचरणी मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें