होम क्वारंटाइन व्यक्ति पर गाड़ी में घूमने पर केस
पुलिस थाना सोलन के तहत होम क्वारंटाईज के उल्लंघन पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार शूलिनी नगर जौणाजी रोड़ पर जीतारा निवास में किरायेदार चन्द्रमोहन को जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिनों पहले होम क्वारंटाईन किया गया था। वह अपनी गाड़ी नंबर एचपी 24-5055 में शहर में घूम रहा है। पूछताछ करने के लिए पुलिस जब उस मकान में पहुंची तो मकान मालिक ने बताया की इनके घर में चन्द्रमोहन नामक व्यक्ति अकेला किराये पर रहता है। चन्द्रमोहन को प्रशासन द्वारा करीब सात दिनों पूर्व क्वारंटाईन किया गया था। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया की
संवाद सहयोगी, सोलन : पुलिस थाना सोलन के तहत होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शूलिनी नगर जौणाजी रोड पर जीतारा निवास में किरायेदार चंद्रमोहन को जिला प्रशासन ने सात दिन पहले होम क्वारंटाइन किया था लेकिन वह गाड़ी में शहर में घूम रहा था। पूछताछ करने के लिए पुलिस जब उस मकान में पहुंची तो मकान मालिक ने बताया कि चंद्रमोहन किराये पर रहता है। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि उसके कमरे में ताला लगा है व उसने होम क्वारंटाइन का बोर्ड भी घर के बाहर से हटा दिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।