Move to Jagran APP

पेरोल पर आया कैदी गगरेट से गायब

हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा दोषी घर से गायब हो गया। विशाल बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी वार्ड नंबर दो गगरेट कश्मीर सिंह के कत्ल के दोष में नाहन जेल में सजा काट रहा था। मार्च 2016 में इसने कश्मीर सिंह को पैसे के लेनदेन को लेकर मौत के घाट उतार दिया था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:39 PM (IST)
पेरोल पर आया कैदी गगरेट से गायब
पेरोल पर आया कैदी गगरेट से गायब

संवाद सहयोगी, गगरेट : हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा दोषी घर से गायब हो गया। विशाल बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी वार्ड नंबर दो गगरेट कश्मीर सिंह के कत्ल के दोष में नाहन जेल में सजा काट रहा था। मार्च 2016 में इसने कश्मीर सिंह को पैसे के लेनदेन को लेकर मौत के घाट उतार दिया था। कश्मीर सिंह गगरेट के भरवाई मार्ग पर करियाना की दुकान करता था और इन दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चला हुआ था।

loksabha election banner

कत्ल के आरोप में गगरेट पुलिस ने विशाल को नामजद किया और अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाइ थी। विशाल 16 दिन की पेरोल पर गगरेट में घर आया था और उसे 25 जनवरी को नाहन जेल में हाजिरी देनी थी लेकिन वह नाहन जेल में नहीं पहुंचा। विशाल के नाहन न पहुंचने पर नाहन जेल से गगरेट थाना में सूचना दी गई। गगरेट पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि अब वह फरार हो गया है क्योंकि न तो घर पर और न ही जेल में पुलिस इसे ढूंढ पाई है। हत्या मामले की जांच के दौरान भी वह विदेश भाग गया था, उस समय भी उसे पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जिला पुलिस को नाहन जेल से सूचना मिली है और थाना गगरेट में इसकी सूचना दी गई है। थाना गगरेट के पुलिस कर्मियों ने दोषी के घर जाकर जांच की है लेकिन वह गगरेट अपने घर से गायब है और नाहन जेल में भी नहीं पहुंचा है।

- प्रवीण धीमान, एएसपी ऊना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.