प्रशांत सरकैक ने संभाला सोलन नगर निगम के पहले कमिश्नर का पद
संवाद सहयोगी सोलन नगर परिषद से नगर निगम बने सोलन के पहले कमिश्नर यानी आयुक्त का पद वीरवार
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सोलन : नगर परिषद से नगर निगम बने सोलन के पहले कमिश्नर यानी आयुक्त का पद वीरवार को प्रशांत सरकैक ने संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि लोगों के कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी। शहर के विकास कार्यो सहित मूलभूत मुद्दों व समस्याओं का हल प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य किए जाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ लोगों को दिलाया जाएगा।
प्रशांत सरकैक 2010 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान समय में वह डा. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी में रजिस्टार के पद पर भी कार्यरत हैं। वह इससे पहले भी प्रदेश में कई विभागों में सेवाएं दे चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें