कोलका में कांग्रेस सेवादल ने रोपे पौधे
ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अर्की ने पौधरोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 04:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अर्की ने पौधरोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया। कार्यकर्ताओं ने कोलका में विभिन्न प्रजातियों के पौधों देवदार, बाण, आंवला सहित अन्य पौधों का रोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल संगठन मंत्री सुरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मपाल गर्ग, जिला महासचिव सुमित, मनसा राम, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष जय प्रकाश टाकुर, बेलीराम आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें