ऋषि चंदनानी राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बने
राष्ट्रीय हिद समाज पार्टी ने कसौली में नई कार्यकारिणी का गठन किया।
संवाद सूत्र, परवाणू : राष्ट्रीय हिद समाज पार्टी ने कसौली में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस कार्यकारिणी में नए सदस्यों की नियुक्ति कर उन्हें पार्टी की सदस्यता व जिम्मेवारी दी गई। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर चंदेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र मालिक की अध्यक्षता में कसौली के समाजसेवी ऋषि चंदनानी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अलावा निशा चंदनानी को महिला मोर्चा जिला सोलन की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, सरिता शर्मा को शिमला, जबकि सत्या गंधर्व को जिला सिरमौर की महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ग्रो फ्यूचर फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार को भी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया।
ईश्वर चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय हिद समाज पार्टी हिमाचल में जाति मुक्त भारत, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा व बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के मुद्दों पर प्रमुखता से कार्य कर रही है। पार्टी में युवाओं समेत सभी लोगों का स्वागत किया जाएगा और उनकी काबिलियत के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने का हर हरसंभव मौका दिया जाएगा।