ट्रक की चपेट में आने से वन निगम के कर्मचारी की मौत
नालागढ़-बद्दी मार्ग पर पीर स्थान के समीप ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 07:09 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़-बद्दी मार्ग पर पीर स्थान के समीप ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति बद्दी में वन निगम के डिपो में कार्यरत था व वीरवार सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
पंजाब का भरतगढ़ निवासी अवतार सिंह स्कूटर पर बद्दी स्थित वन निगम के डिपो में ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे ही वह पीर स्थान पर पहुंचा तो सड़क किनारे ट्रक से ओवरटेक कर रहा था कि दूसरे ट्रक से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अवतार सिंह की पत्नी व दो बेटियां हैं। पुलिस ने ट्रक चालक सुनील के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें