Move to Jagran APP

दूसरे दिन भी वनरक्षक भर्ती में बारिश बनी बाधा

वनरक्षक भर्ती के दूसरे दिन भी मौसम बाधा बना।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:18 PM (IST)
दूसरे दिन भी वनरक्षक भर्ती में बारिश बनी बाधा
दूसरे दिन भी वनरक्षक भर्ती में बारिश बनी बाधा

जागरण संवाददाता, सोलन : वनरक्षक भर्ती के दूसरे दिन भी मौसम बाधा बना। इसके कारण भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं को परेशान होना पड़ा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवक व युवतियां कई घंटे तक बारिश थमने का इंतजार करते रहे। मैदान में कीचड़ व पानी होने के बावजूद युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। सोलन में दो दिन में करीब 800 अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे।

loksabha election banner

21 सितंबर से सोलन शहर के पुलिस मैदान में वनरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को भी दोपहर दो बजे तक बारिश लगी रही। दोपहर बाद भर्ती शुरू हो पाई। इस दौरान कुल 600 युवक भर्ती के लिए आने थे, लेकिन 322 ही पहुंच पाए। दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा। सुबह नौ बजे भर्ती शुरू होने के बाद 11 बजे तक चली और इसके बाद बारिश शुरू हो गई और दो बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान वन विभाग को भर्ती रोकनी पड़ी। वन विभाग के अरण्यपाल ई. विक्रम की अध्यक्षता में यह भर्ती चल रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पादर्शिता बरती जा रही है। बारिश के कारण मैदान बना कीचड़

बारिश के बाद मैदान में पानी भर गया। वन विभाग द्वारा जो ट्रैक दौड़ने के लिए बनाया गया है वह कीचड़ में तबदील हो गया। हालांकि विभाग द्वारा ट्रैक को सुखाने के लिए लकड़ी का बुरादा आदि डाला जा रहा है, लेकिन बार-बार बारिश से मैदान में पानी भर रहा है। बुधवार को भी इसी वजह से भर्ती रोकनी पड़ी। 21 पदों के लिए 11 हजार युवाओं ने किया है आवेदन

शारीरिक दक्षता के लिए 100 व 800 मीटर की दौड़ निर्धारित समय अवधि में पूरी की जानी अनिवार्य है। इसके आलावा हाई जंप सहित कई प्रकार की बाधाओं को भी उत्तीर्ण करना पड़ेगा। भर्ती आठ अक्टूबर तक चलेगी। 21 पदों के लिए प्रदेश के 11 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। प्रतिदिन 500 से 700 युवाओं को भर्ती देने के लिए बुलाया गया है ताकि अधिक भीड़ एकत्रित न हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.