Move to Jagran APP

हमारा कहा एक-एक शब्द सोलन की सेवा का संकल्प

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता में भ्रांतियां फैला र

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 07:26 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 07:26 PM (IST)
हमारा कहा एक-एक शब्द सोलन की सेवा का संकल्प
हमारा कहा एक-एक शब्द सोलन की सेवा का संकल्प

जागरण संवाददाता, सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता में भ्रांतियां फैला रही है, पर मेरा आग्रह है कि कांग्रेस के झूठ में न आएं। भाजपा एवं जयराम ठाकुर जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। हमारा कहा एक-एक शब्द सोलन की सेवा के लिए एक संकल्प है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को सुबह 10 बजे सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए सोलन के 13 वार्डो के लिए प्रचार किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सोलन देश के बड़े शहरों में शामिल होगा। यह देश में तेजी से विकसित हो रहा शहर है। प्रदेश सरकार सोलन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सोलन की जनता का दर्द समझा है। आने वाले समय में सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जयराम ठाकुर ने वार्ड एक, तीन, चार, पांच, सात, आठ, नौ, 10, 11, 12, 16 व 17 में जनसभा को संबोधित किया।

-------

ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अगर संतुष्ट नहीं हुए तो वापस पंचायत में करेंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का पूरा ध्यान भाजपा को है और आने वाले पांच साल तक नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अगर ग्रामीण क्षेत्र की जनता नगर निगम में शामिल होने पर संतुष्ट नहीं है तो हम पांच साल बाद इन क्षेत्रों को फिर पंचायत में शामिल कर देंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा को पंचायती राज चुनाव में बड़ा समर्थन मिला है, उसी प्रकार से नगर निगम चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करेगी और अपना महापौर एवं उपमहापौर बनाएगी।

------

मुख्यमंत्री ने दिया नगर निगम का तोहफा : कश्यप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सोलन को नगर निगम का तोहफा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिया है और इसको संभालकर रखना हमारा कर्तव्य है। प्रदेश में केवल दो नगर निगम थे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब हिमाचल में पांच नगर निगम हैं। चार नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं और भाजपा जीत हासिल करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.