नरेंद्र कुमार बने कसौली छावनी के उपाध्यक्ष
कसौली छावनी परिषद की एक विशेष बैठक गुरूवार को कसौली छावनी अध्यक्ष व स्टेशन कमांडर कसौली ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। निवर्तमान उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने गत दिनों पूर्व अपने पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। बैठक में नए उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड एक के सदस्य जसप्रीत सिंह मोंटी ने वार्ड छह के सदस्य नरेंद्र कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर वार्ड तीन के मेंबर देवेंद्र गुप्ता व वार्ड चार की सदस्य कृष्णा ने समर्थन दिया। छह वार्ड सदस्यों में से चार पार्षदों के समर्थन के बाद नरेंद्र कुमार बिना कसौली शहर के उपाध्यक्ष बन गए। गौरतलब है कि छावनियों में अध्यक्ष स्टेशन कमांडर होता है
संवाद सहयोगी, सोलन : कसौली छावनी परिषद की एक विशेष बैठक वीरवार को कसौली छावनी अध्यक्ष व स्टेशन कमांडर कसौली ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। देवेंद्र गुप्ता ने गत दिनों उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। बैठक में नए उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड एक के सदस्य जसप्रीत सिंह मोंटी ने वार्ड छह के सदस्य नरेंद्र कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर वार्ड तीन के मेंबर देवेंद्र गुप्ता व वार्ड चार की सदस्य कृष्णा ने समर्थन दिया। छह वार्ड सदस्यों में से चार पार्षदों के समर्थन के बाद नरेंद्र कुमार कसौली शहर के उपाध्यक्ष बन गए।
छावनियों में अध्यक्ष स्टेशन कमांडर होता है, जबकि उपाध्यक्ष व वार्ड सदस्य सिविल जनता में निर्वाचित होकर आते हैं। नए उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह सभी वार्डों का समान विकास करवाएंगे। शहर के सुंदरीकरण, सड़कों-रास्तों के रखरखाव, पेयजल व अन्य समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास किए जाएंगे। कसौली छावनी अध्यक्ष व स्टेशन कमांडर कसौली ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा व अन्य वार्ड सदस्यों ने नरेंद्र कुमार को नया छावनी उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान छावनी सीईओ जिज्ञासा राज, वार्ड सदस्य जसप्रीत सिंह मोंटी, देवेंद्र गुप्ता, कृष्णा, राजीव भारती, साक्षी शर्मा सहित अन्य ऑफिशियल सदस्य भी मौजूद रहे।