Move to Jagran APP

राजगढ़ को मिला बेस्ट जोन का खिताब

राजगढ़ खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की 26वी. अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन ने खेलो और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आल राउंड बेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। लड़को में राजगढ़ जोन के अक्षय व लड़कियों में भनोग जोन की वर्षा को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीसी चेयरमैन प्रताप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। उन्होंने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्याथी जीवन में खेलो का बहुत महत्व है

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
राजगढ़ को मिला बेस्ट जोन का खिताब
राजगढ़ को मिला बेस्ट जोन का खिताब

संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की 26वी. अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन ने खेलो और सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल राउंड बेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। लड़कों में राजगढ़ जोन के अक्षय व लड़कियों में भनोग जोन की वर्षा को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीसी चेयरमैन प्रताप ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथी शिरकत की। वालीबॉल में लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गो में राजगढ़ जोन विजयी रहा। दोनों वर्गो में भनोग जोन उपविजेता रहा। खो-खो में दोनों वर्गो में भनोग जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गो में राजगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में लड़कियों के वर्ग में दीदग ने राजगढ़ को तथा लड़कों में सनौरा ने राजगढ़ को हराकर ट्रॉफी आपने नाम की। बेडमिटन में दोनों वर्गो में भनोग जोन विजयी रहा। लड़कों में राजगढ़ और लड़कियों में सनौरा दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज में लड़कों में राजगढ़ प्रथम व सनौरा दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में सनौरा प्रथम व राजगढ़ द्वितीय रहा। एथलेटिक्स में लड़कों में राजगढ़, जबकि लड़कियों में भनोग जोन विजयी रहा। मार्चपास्ट व अनुशासन की शील्ड शरगांव के नाम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य व एकांकी में भड़ोली जोन प्रथम स्थान रहा। एकल गायन में राजगढ़ खंड के सार्थक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में भी राजगढ़ खंड प्रथम स्थान पर रहा। जबकि दीदग ने दूसरा स्थान हासिल किया

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.