Move to Jagran APP

व्यापारियों की बेरुखी बिगाड़ न दे समीकरण

सुनील शर्मा सोलन नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। हर कोई दल च

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 05:07 PM (IST)
व्यापारियों की बेरुखी बिगाड़ न दे समीकरण
व्यापारियों की बेरुखी बिगाड़ न दे समीकरण

सुनील शर्मा, सोलन

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। हर कोई दल चुनाव में जीत के लिए अभी से पसीना बहा रहा है। लेकिन नगर निगम चुनाव में भाजपा को व्यापार मंडल की बेरुखी भारी पड़ सकती है। सोलन के गंज बाजार में कांग्रेस के एक समारोह में भाजपा व व्यापारियों के एक बड़े धड़े ने कांग्रेस का दामन थाम शहर की राजनीति को गरमा दिया है। उधर आम आदमी पार्टी (आप) और किसान संघर्ष समिति ने दोनों दलों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।

नगर निगम चुनाव सात अप्रैल को प्रस्तावित हैं और ठीक चुनाव से पहले व्यापारी कुशल जेठी ने कई व्यापारियों के साथ मिलकर कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस को समर्थन देने के पीछे की वजह व्यापारियों के बीच पड़ी फूट ही मानी जा रही है। वर्तमान समय में व्यापारियों के दो धड़े सोलन शहर में अपना-अपना काम कर रहे हैं। भाजपा समर्थित इन दोनों गुटों के बीच चल रही वर्चस्व की जंग को भाजपा पार्टी समाप्त नहीं कर सकी, जिसकी वजह से अब एक धड़ा कांग्रेस में शामिल हो गया है, वहीं दूसरा धड़ा अब भाजपा में है। इससे अब निगम चुनाव में वार्डो की जीत के साथ व्यापारियों के बीच चल रही अंदरूनी जंग भी कई रोचक समीकरण पैदा करने वाली है। दोनों दलों में सदस्यों को शामिल करने का सिलसिला जारी

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में इन दिनों एक-दूसरे दल के नेताओं को अपने साथ जोड़ने की होड़ लगी है। कुछ दिन पहले भाजपा ने करीब 120 युवाओं को अपने साथ जोड़ा था। अब इसके जवाब में कांग्रेस ने गंज बाजार में एक समारोह के दौरान करीब 100 से अधिक लोगों को कांग्रेस में शामिल किया है। कांग्रेस के समारोह में भाजपा के साथ कई वर्षो तक शामिल रहने वाले कुशल जेठी ने तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ाई ही हैं, लेकिन इसके साथ ही शहर में आम आदमी पार्टी और किसान संघर्ष समिति के लोग भी लगातार दोनों बड़ी पार्टियों की हर चाल पर नजर बनाए बैठे हैं। किसान संघर्ष समिति के नेता भी जिला परिषद चुनाव में भाजपा की बड़ी नेता शीला को हरा चुके हैं और अब निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर वह सभी 17 वार्डो में प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान : राणा

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र राणा का कहना है कि कुशल जेठी के नेतृत्व में आए व्यापारियों से साबित होता है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं। लोग नगर निगम चुनाव में बढ़ती महंगाई व गलत नीतियां और फैसले लेने वाली भाजपा की सरकार को जवाब देंगे। राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का स्वागत है। जनता सब जानती है : बिदल

भाजपा नगर निगम चुनाव प्रभारी डा. राजीव बिदल का कहना है कि व्यापारी अपनी मर्जी के मालिक हैं। चुनाव में इस तरह के घटनाक्रम होते रहते हैं और जीत व हार का फैसला जनता तय करेगी। हमें जनता पर पूरा भरोसा है। भाजपा पूरे जोश के लिए नगर निगम पर कब्जा करने के लिए जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.