Move to Jagran APP

सोलन की पहली महापौर की दौड़ में पूनम ग्रोवर सबसे आगे

सुनील शर्मा सोलन नगर निगम सोलन में कांग्रेस की जीत के बाद अब महापौर व उप महापौर के लिए क

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:24 PM (IST)
सोलन की पहली महापौर की दौड़ में पूनम ग्रोवर सबसे आगे
सोलन की पहली महापौर की दौड़ में पूनम ग्रोवर सबसे आगे

सुनील शर्मा, सोलन

loksabha election banner

नगर निगम सोलन में कांग्रेस की जीत के बाद अब महापौर व उप महापौर के लिए कसरत शुरू हो गई है। इस दौड़ में अभी तक नगर परिषद में पूर्व में अध्यक्ष रहीं और अब वार्ड आठ ओपन सीट से जीतकर आई पूनम ग्रोवर का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं उप महापौर की सीट को लेकर कांग्रेस अभी कशमकश की स्थिति में है। कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

नगर निगम की हॉट सीट पर महिला महापौर का आना तय माना जा रहा है। यहां पहली बार 11 महिलाएं सदन में पहुंची हैं और साथ ही 11 नए चेहरे सदन को मिलने जा रहे हैं। 11 महिलाओं में कांग्रेस की छह महिलाएं पार्षद बनी हैं। नगर निगम की 17 सीटों में से कांग्रेस नौ पर जीतकर आई है, वहीं भाजपा को सात से ही संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही एक आजाद उम्मीदवार भी सदन में पहुंचा है। मेयर व उप महापौर पद के लिए लॉबिग शुरू

कांग्रेस की तरफ से पूनम ग्रोवर महापौर पद की सबसे मजबूत दावेदार हैं। वह पहले भी नगर परिषद में अध्यक्ष रह चुकी हैं और चुनाव के दौरान भी उन्हें इस पद का दावेदार घोषित किया था। उन्होंने डा. राजीव बिदल के हनुमान कहे जाने वाले पवन गुप्ता को हराया है। वहीं उप महापौर पद पर वार्ड नंबर 14 से सबसे ज्यादा मतों से जीतकर आए कांग्रेस प्रत्याशी राजीव कौड़ा हो सकते हैं। पिछली बार उनकी माता सुलक्षणा देवी पार्षद थीं व राजीव उससे पहले मनोनीत पार्षद रह चुके हैं। कांग्रेस युवा चेहरे पर अगर दांव खेलती है तो शहर को उप महापौर मिलने के साथ नया युवा चेहरा पार्टी के लिए मिलेगा। वहीं दूसरे विकल्प के रूप में छह लोगों की लड़ाई में जीतकर नंबर एक पर आने वाले वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर को भी इस पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सरदार सिंह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व बघाट बैंक के निदेशक भी रह चुके हैं। उनकी वरिष्ठता को दरकिनार करना पार्टी के लिए भी चुनौती हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.