Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने बांटे कंबल और फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश महिला मोर्चा सेवा सप्ताह के रूप

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:16 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने बांटे कंबल और फल
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने बांटे कंबल और फल

संवाद सहयोगी, सोलन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश महिला मोर्चा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सोलन के चंबाघाट स्थित कुष्ठ रोगी अस्पताल में यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पूरे सप्ताह में प्रदेश के कई क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान समाज के गरीब व पीड़ित वर्ग तक पहुंच बनाई जाएगी व उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।

prime article banner

इस अवसर पर महिला मोर्चा सोलन मंडल ने कुष्ठ रोगियों को कंबल, फल, जूस व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। महिला मोर्चा की जिला सोलन की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नियमों का पालन कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामना दी। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रिया शर्मा, तरुणा शर्मा, पूजा हांडा, रजनी बाला, विशाखा, लवली, आशा शर्मा, रीना व्यास, उर्मिल चौहान, रंजीत सहित मोर्चा की अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.