वार्ड पांच में दूर होगी पेयजल समस्या
संतोष कुमार नालागढ़ नगर परिषद नालागढ़ की वार्ड पांच की पार्षद अल्का वर्मा वार्ड में पानी की
संतोष कुमार, नालागढ़
नगर परिषद नालागढ़ की वार्ड पांच की पार्षद अल्का वर्मा वार्ड में पानी की समस्या को हल करने का लक्ष्य लेकर चली हैं। उनका कहना है कि गर्मियों में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शहर के गबला कुआं मंदिर के पास बने टैंक को बड़ा बनवाया जाएगा। शहर के मध्य आने वाले वार्ड पांच की सीवरेज का कार्य पूरा करवाया गया है। लोगों को सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पार्षद अल्का वर्मा इस वार्ड को आदर्श बनाने के साथ शहर की समस्याओं को भी हल करवाना चाहती हैं। वह दो बार अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह अपने वार्ड को समस्या रहित बनाने के लिए प्रयासरत हैं। अल्का वर्मा ने कहा कि वार्ड की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाया जाएगा। जहां पर नई स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता होगी, वहां उन्हें लगवाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए वह लोगों को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्या को लेकर उनके पास कभी भी आ सकते हैं। लोगों की समस्याएं हल करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। ये हैं प्राथमिकताएं
- वार्ड पांच के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
- खुली नालियों को ढकने का प्रयास किया जाएगा।
- नालागढ़ अस्पताल में सुविधाओं को इजाफा करवाने का प्रयास होगा।
- आयुष्मान भारत योजना पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
- लोगों सहित पार्षदों के सहयोग से शहर के समुचित विकास पर काम होगा।
- सरकार, शहरी विकास विभाग व नगर की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना।