सोलन जिला में 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे
सोलन जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मै
संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कुल 3286 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी एडीसी एवं निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन जिला की तीन ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। नालागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लेही, धर्मपुर ब्लॉक की चामियां व कुनिहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सारमा के सभी प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि कुनिहार ब्लॉक में 959, नालागढ़ ब्लॉक में 839, धर्मपुर ब्लॉक में 631, सोलन ब्लॉक में 515 व कंडाघाट ब्लॉक में 342 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
कुनिहार ब्लॉक की 56 पंचायतों में भरे गए 1365 नामांकन सही पाए गए। इसमें से 234 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया व 172 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब यहां जिप सदस्य के लिए 17, बीडीसी सदस्यों के लिए 94, प्रधान पद के लिए 238, उपप्रधान पद के लिए 224 व वार्ड सदस्यों के लिए 386 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं नालागढ़ ब्लॉक की 77 पंचायतों में भरे गए 2073 नामांकन पत्रों में से 1813 नामांकन पत्र सही पाए गए। इसमें से 585 ने अपना नाम वापिस ले लिया व 389 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब यहां जिप सदस्य के लिए 30, बीडीसी के लिए 106, प्रधान के लिए 278, उपप्रधान पद के लिए 241 व वार्ड सदस्यों के लिए 377 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।
धर्मपुर ब्लॉक की 44 पंचायतों में कुल 1168 नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद 1056 नामांकन सही पाए गए। 283 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया व 142 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। अब यहां जिप सदस्य के लिए 21, बीडीसी सदस्यों के लिए 77, प्रधान पद के लिए 166, उपप्रधान पद के लिए 168 व वार्ड सदस्यों के लिए 306 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं सोलन ब्लॉक की 37 पंचायतों में कुल 902 नामांकन पत्रों में से छंटनी के बाद 891 नामांकन सही पाए गए। 244 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस लिया व 132 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब यहां जिप सदस्य के लिए सात, बीडीसी पद के लिए 47, प्रधान पद के लिए 131, उपप्रधान पद के लिए 136 व वार्ड सदस्यों के लिए 194 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा कंडाघाट ब्लॉक की 26 पंचायतों में कुल 678 नामांकन पत्रों में से छंटनी के बाद 652 नामांकन सही पाए गए। 211 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापिस ले लिया व 99 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब यहां जिप सदस्य के लिए चार, बीडीसी पद के लिए 59, प्रधान पद के लिए 98, उपप्रधान पद के लिए 91 व वार्ड सदस्यों के लिए 90 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।