Move to Jagran APP

सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलसी, पीजीआइ रेफर

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ के वार्ड चार में शुक्रवार देर शाम घरेलू सिलेंडर में आग लगने स

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 10 Mar 2018 04:50 PM (IST)
सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलसी, पीजीआइ रेफर
सिलेंडर में आग लगने से महिला झुलसी, पीजीआइ रेफर

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ के वार्ड चार में शुक्रवार देर शाम घरेलू सिलेंडर में आग लगने से एक महिला झुलस गई। इसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। आग से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

नालागढ़ के वार्ड चार रामशहर क्षेत्र के दिगल गांव में एक महिला रमा देवी किराये के मकान में रहती है। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाते समय महिला झुलस गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो आग पर काबू पाया गया जबकि अन्य सामान पर पानी डाल कर बुझाया गया लेकिन तब तक सामान जल कर राख हो गया था। फायरमैन राजेंद्र पाल ने बताया कि आग से महिला झुलस गई है। एसपी बिंदू रानी सचदेवा ने भी आग लगने की पुष्टि की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.