Move to Jagran APP

नगर निगम सोलन के सदन में आठ नए चेहरों का आना तय

नगर निगम सोलन के चुनाव परिणाम के बाद आठ नए चेहरों का निगम के सदन में अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 05:56 PM (IST)
नगर निगम सोलन के सदन में आठ नए चेहरों का आना तय
नगर निगम सोलन के सदन में आठ नए चेहरों का आना तय

सुनील शर्मा, सोलन

loksabha election banner

नगर निगम सोलन के चुनाव परिणाम के बाद आठ नए चेहरों का निगम के सदन में आना तय है। कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने करीब 22 नए चेहरों पर दांव खेला है, जिनमें आठ ऐसे वार्ड हैं जहां दोनों ही पार्टियों ने नए चेहरों को आजमाया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पहली बार हो रहे निगम के चुनाव के बाद सदन में आठ नए चेहरों को स्थान जरूर मिलेगा।

सोलन नगर निगम की 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें भाजपा ने नौ वार्डो में नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने 13 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हालांकि सोलन में आम आदमी पार्टी व आजाद उम्मीदवार भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन आजाद व आप के उम्मीदवारों में भी अधिक संख्या महिलाओं की है।

---------

इन वार्डो से आएंगे नए चेहरे

कांग्रेस व भाजपा ने वार्ड नंबर एक, छह, सात, 11, 12, 15, 16 व 17 से नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की तरफ से वार्ड एक में भूपिंद्र सिंह व कांग्रेस की तरफ से विक्रम सिंह गाजटा मैदान में हैं। वार्ड छह से भाजपा की रेखा साहनी व कांग्रेस की शीतल गुप्ता मैदान हैं, वार्ड सात से भाजपा की सोना नाहर और कांग्रेस की पूजा, वार्ड 11 से भाजपा के अभिषेक ठाकुर व कांग्रेस के अभय शर्मा, वार्ड 12 से भाजपा की मंजुला ठाकुर व कांग्रेस की उषा शर्मा, वार्ड 15 से भाजपा की नेहा ठाकुर व कांग्रेस की संतोष ठाकुर, वार्ड 16 से भाजपा की सीमा व कांग्रेस की अनिता कुमारी और वार्ड 17 से भाजपा के राजेश ठाकुर व कांग्रेस के सरदार सिंह ठाकुर नए चेहरे के रूप में इस बार चुनावी मैदान में हैं।

-------

पांच युवाओं पर भी नजर

नगर निगम के चुनाव में इस बार पांच युवा चेहरे भी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा ने एक और कांग्रेस ने चार युवाओं को अपनी टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। युवा चेहरों पर भी शहर की आबादी नजरें हैं। भाजपा ने वार्ड 11 से अभिषेक ठाकुर के तौर पर युवा व नया चेहरा पेश किया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने चार युवाओं को मैदान में उतारा है। इनमें वार्ड 11 से अभय शर्मा, वार्ड छह से शीतल गुप्ता, वार्ड 14 से राजीव कौड़ा और वार्ड 10 से इशा पराशर चुनाव मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.