Move to Jagran APP

चिट्टा तस्कर नाइजीरियन दिल्ली में गिरफ्तार

सोलन जिला पुलिस की नशे के खिलाफ मुहीम में धर्मपुर पुलिस ने चिटटे के एक मामले में नाईजीरियन को पकड़ने में सफलता पाई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 06:36 AM (IST)
चिट्टा तस्कर नाइजीरियन दिल्ली में गिरफ्तार
चिट्टा तस्कर नाइजीरियन दिल्ली में गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सोलन : जिला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चिट्टा तस्कर नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 28 मार्च को धर्मपुर पुलिस ने 30 ग्राम चिट्टे के साथ एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन से चिट्टा लाया था। उसकी कॉल डिटेल के आधार पर ही धर्मपुर पुलिस ने एक टीम सोमवार सुबह दिल्ली भेजी थी। टीम ने उसी शाम नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियन का नाम गोडविन अमेड अलाईस फ्रेंक है। बताया जा रहा है कि आरोपित चिट्टे का आदी है। नशा न मिलने की हालत में मंगलवार को उसने पुलिस हिरासत में अपने मुंह पर नाखून से जख्म कर दिया। पुलिस उसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाई, जहां उसे टांके लगाकर वापस थाना लाया गया। उसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे छह अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, पहले पकड़ गए व्यक्ति का मंगलवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

prime article banner

-----

चौथा नाइजीरियन गिरफ्तार

सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में करीब 12 माह के अंदर चौथे नाइजीरियन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इससे पहले बीते साल दो नाइजीरियन अलग-अलग मामलों में दिल्ली और एक सोलन में गिरफ्तार किया था। अब एक और नाइजीरियन तस्कर को पकड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.