Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल युवक ने निगला कीटनाशक, मौत

नालागढ़ के ऊपरी ढांग में एक युवक ने पुलिस भर्ती में चयन न होने पर कीटनाशक का सेवन करने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के नालागढ़ चिकित्सालय भेज दिया गया है। नालागढ़ के ऊपरली ढांग में तरणजीत (22) पुत्र राज कुमार के पुलिस की भर्ती दी थी। युवक ने दो बार पहले भी भर्ती दी थी लेकिन उसका सलेक्शन नहीं हो पाया था। इस पर उसने इस साल भी भर्ती दी थी लेकिन शुक्रवार को जब रिजल्ट

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 07:58 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल युवक ने निगला कीटनाशक, मौत
पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल युवक ने निगला कीटनाशक, मौत

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़ उपमंडल के ढांग निहली गांव में एक युवक ने पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल होने पर कीटनाशक निगल कर जान दे दी। 22 वर्षीय तरणजीत पुत्र राज कुमार ने दो बार पहले भी पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो पाया। इस बार शुक्रवार को जब रिजल्ट आया तो भी वह सफल नहीं हो पाया और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा को निगल लिया। उस समय घर में कोई नहीं था। उसकी मां घास लेने खेत में गई थी। जब युवक की हालत खराब हुई तो उसे लोग नालागढ़ अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अभी गाड़ी में चढ़ा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान जीत कौर ने बताया कि युवक ने अस्पताल ले जाते समय असफल होने पर कीटनाशक निगलने की बात लोगों को बताई थी।

loksabha election banner

डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.