यारियां फिल्म में दिखेगी दाड़लाघाट की लता
दाड़लाघाट के गांव छामला से संबंध रखने वाली लता शर्मा को हिमाचल क
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : दाड़लाघाट के गांव छामला से संबंध रखने वाली लता शर्मा को हिमाचल की फिल्म यारियां में काम करने का मौका मिला है। लता शर्मा को हिमाचल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम से भी जाना जाता है।
लता बहुत ही जल्द लोगों के बीच हिदी, पहाड़ी गीत लाने जा रही हैं। लता शर्मा जिस यारियां फिल्म में काम कर रही हैं वह दो दोस्तों पर आधारित है। इसमें बॉलीवुड के कई नामी कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। हिमाचल के नाटी किग कुलदीप शर्मा, पोलाराम ढांग वाला, अभिनेता रजा मुराद, शक्ति कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार के साथ लता को अभिनय करने का मौका मिला है। इसके अलावा लता को एक हिदी गीत गाने का मौका भी मिला है। यह गीत व फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। एक गरीब परिवार से होने के कारण तमाम परेशानियों का सामना करते हुए लता शर्मा लक्ष्य में नई बुलंदियां छू रही है।