बागा करोग में वीरभद्र सिह को किया याद
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्म तिथि पर पंचायत बागा करोग में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्म तिथि पर पंचायत बागा करोग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बागा करोग में कामगारों व उनके बच्चों को कार्यकर्ताओं ने फल बांटे। कांग्रेस के जिला सचिव चौहान कृष्णा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन-जन का विकास किया। इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, उपप्रधान श्यामलाल चौहान, महासचिव एससी एसटी सैल अर्की राकेश चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्ष सुखदेई चौहान, सुमित्रा चौहान, रीना पंवर, करोग वार्ड सदस्य ज्योति चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान, नानक चंद ठाकुर, रामपाल शर्मा, बीरबल चौहान, दीपलाल चौहान, श्याम लाल, चमनलाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अर्की कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र, अर्की : लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक संजय अवस्थी भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश के लिए किए गए कार्यो व अर्की के विकास के लिए दिए योगदान को याद किया। अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हमेशा प्रदेश के हर क्षेत्र को एक दृष्टि से देखा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सतीश कश्यप, संजय ठाकुर, रोशन वर्मा, अमर सिंह ठाकुर, हेमेंद्र गुप्ता, सीडी बंसल, राजेंद्र रावत, सुशील पाठक, तिलक राज शर्मा मौजूद रहे।