Rahul Gandhi in Solan: गलतियों को पहचानते ही नहीं है मोदी, नोटबंदी से मारी जबरदस्त चोट
Rahul Gandhi in solan कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोलन के पुलिस लाइन में चुनावी जनसभा काे संबोधित कर रहे हैं ।
सोलन, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोलन के पुलिस लाइन में चुनावी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार सीएम बने और कहते है कि गलतियों से सीखना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर मोदी गलतियों को पहचानते ही नहीं है। मोदी ने नोटबन्दी से जबदरस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए। मोदी सरकार ने किसी गरीब किसान, दुकानदार व व्यापारियों का कर्जा माफ नहीं किया लेकिन देश के 15 अमीर लोगों का 55 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया। हमारी सरकार बनते ही देश मे दो बजट बनेंगे। एक आम बजट और दूसरा किसान बजट।
गौरतलब है कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, विक्रमादित्य सहित अन्य नेता भी मंच पर मौजूद हैं। राहुल गांधी लोगों के बीच करीब एक घंटे तक रहेंगे और प्रदेश के चारों कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन लेंगे। राहुल 30 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि शिमला ससदीय क्षेत्र में अब तक की यह सबसे बड़ी जनसभा होने जा रही है। यहां बीस हजार से अधिक लोग को पहुंचाने की उम्मीद है। इसके लिए कुर्सियों व अन्य सुरक्षा व इंतजामों को पूरा किया जा चुका है।
सोलन में हुई भाजपा की रैली को यहां कांग्रेस की रैली पूरी टक्कर देगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिमला संसदीय क्षेत्र से कांगे्रस प्रत्याशी धनीराम शांडिल व शिव कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
Rahul Gandhi in solan Live Updates
1: 50 PM - हमारी सरकार बनते ही युवाओं को किसी भी तरह के रोजगार को शुरू करने के लिए किसी भी विभाग से कोई अनुमति लेने की जरूरत नही होगी। बिजनेस सेट करने के तीन साल बाद अनुमति ले सकते हैं
1: 49 PM - न्याय योजना का पैसा महिलाओं के खातों में जायेगा
1: 48 PM - जो हमारे मैनिफेस्टो में उसको हम जरूर करते हैं
1: 46 PM - किसानों को कर्ज वापिस करने के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता
1: 45 PM - हमारी सरकार बनते ही देश मे दो बजट बनेंगे। एक आम बजट और दूसरा किसान बजट।
1: 44 PM - हिमाचल में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की जरूरत है। सेब उत्पादकों के लिए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती है।
1: 43 PM - हमारी न्याय योजना के तहत 72000 प्रतिवर्ष पांच करोड़ परिवारों व 25 करोड़ लोगों को मिलेगा।
1: 40 PM - किसी गरीब किसान, दुकानदार व व्यापारियों का कर्जा माफ नही करते लेकिन देश के 15 अमीर लोगों का 55 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया।
1: 38 PM - मुंबई 26/11 हमला चल रहा था और बाहर मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर राजनीति कर रहे थे। लेकिन हमने पुलवामा हमले पर सरकार का साथ दिया। ये फर्क है।
1: 37 PM - 35 हजार करोड़ नीरव मोदी को दिया, 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी को राफेल डील में दिलवाया
1: 36 PM - चाइना से सेब मंगवाते हो लेकिन हिमाचल के युवाओं को पकौड़ा तलने को बोलते है, क्या हिमाचल के सेब मेड इन इंडिया नहीं है क्या?
1: 35 PM - हम वीरभद्र सिंह जी से गले मिलते है क्योंकि उनमें तजुर्बा है इसलिए उनसे सीखने को मिलता है। लेकिन मोदी जी आडवाणी व अन्य अनुभवी नेताओं से नही सीखते है।
1: 32 PM - प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे पत्रकार पूछते है कि न्याय योजना कैसे चलाएंगे, पैसा कहां से आएगा, किसानों को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे। लेकिन मोदी जी पत्रकार आपसे पूछते है कि आप आम कैसे खाते है, कुर्ता कैसे पहनते है।
1: 30 PM - चुनाव जीतने के लिए जो भी मन में आता है और जहां भी जाते है वहां अलग-अलग बोलते है। लेकिन इधर उधर की बात करते है। मोदी कहते है मैं आम पेड़ पर चढ़कर अाम उतार कर खाता हूं।
1: 24 PM - राहुल गांधी वीरभद्र सिंह छह बार सीएम बने और कहते है कि गलतियों से सीखना चाहिए। लेकिन दूसरी और मोदी गलतियों को पहचानते ही नही है। मोदी ने नोटबन्दी से जबदरस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए
1: 18 PM - कुलदीप राठौड़ ने पार्टी को मजबूत किया है। यदि एक साल पहले इन्हें मौका मिलता तो आज स्थिति कुछ और होती। मैं किसी पर छींटाकशी नही करना चाहता हूं।
1: 13 PM - पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस में जीत की लहर नजर आ रही है। कांग्रेस का साथ हमे भरपूर मिला है। कभी-कभी जीत मिलती है और कभी हार। इससे विचलित नही होना चाहिए।
1: 0 9 PM - रजनी पाटिल ने कहा नरेंद्र मोदी सपने का सौदागर है जिसने लोगों को सपने बेचें है। कोई भी वादे पूरे नही किए। 15 लाख को अमित शाह ने जुमला बोल दिया था। आज जनता केंद्र की सरकार से तंग है।
1: 07 PM - इस बार राहुल गांधी जरूर पीएम बनेंगे कोई भी ताकत उनको नही रोक सकती। कार्यकर्ता दो दिनों तक पूरा जोर लगाए।
1: 05 PM - आज प्रदेश में भाजपा की निक्कमी सरकार है। प्रदेश में बेटियों के साथ दुर्व्यवहार होता है लेकिन उसकी आवाज को दबाने के लिए सरकार की पुलिस काम कर रही है
1: 00 PM - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने कहा कि मोदी मंडी में आए तो कहा कि यहां की सेपु बड़ी पसन्द है, कांगड़ा में मदिरा को अपनी पसंद बताया और सोलन में मशरूम को अपनी पसंद बताया। मोदी जी जनता विकास चाहती है न कि आपके खान पान को जानना चाहती है।
12: 36 PM - मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
12: 26 PM - सोलन पहुंचा राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर
12: 07 PM - कांग्रेस अभी तक भीड़ जुटाने में असफल साबित हो रही है। दस ब्लाक में से अभी चार ही ब्लॉक ठीक से भर सके हैं, राहुल गांधी की 20 मिनट में यहां पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।
12: 01 PM - पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, विक्रमादित्य सहित अन्य नेता भी मंच पर पहुंचे।
11: 44 AM - मंच पर पहुंचे सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रत्याशी धनीराम शांडिल।
11: 40 AM - पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आंनद शर्मा ने शुक्रवार सुबह कसौली से सोलन में राहुल गांधी की रैली में जाने से पहले गढ़खल के शमशानघाट में स्थित अपनी दादी हीरा देवी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि आनंद शर्मा का कसौली से गहरा नाता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा यहीं से हुई है। आनंद शर्मा जब भी हिमाचल आते है तो दादी के समाधि स्थल पर जरूर पुष्प अर्पित करने जाते है।
11: 22 AM - पुलिस लाइन में फिलहाल अभी लोगों की संख्या कुछ खास नहीं है। जबकि राहुल गांधी के पहुंचने का समय 11:30 का बताया गया था। अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 12 बजे तक सोलन पुलिस लाइन पहुंच रहे हैं।
11:13 AM - सोलन पुलिस लाइन में नाटी किंग कुलदीप शर्मा पिछले आधे घन्टे से मनोरंजन में लगे हैं। सोलन में यहां आज राहुल गांधी की जनसभा होने जा रही है।
कुलदीप शर्मा डालेंगे नाटी
शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सूद ने बताया कि जनसभा मैदान में नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी पहुंच रहे हैं। वह यहां नाटी प्रस्तुत करेंगे। सोलन में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी राजनीतिक मंच पर मनोरंजन का इंतजाम किया जा रहा हो।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप