Move to Jagran APP

वीरभद्र ने दी कार्यकर्ताओं को एकजुटता की सलाह

लोकनिर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में मंडल कांग्रेस कमेटी अर्की की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव विधायक अर्की राजा वीरभद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पर्यवेक्षक अमित नंदा एवम प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक के समक्ष प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर के माध्यम से विधायक निधि से करवाये जा रहे कार्यो के लिए वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया व अपनी पंचायतो की समस्याओं को उनके के समक्ष रखा। बरसात के मौसम

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 07:02 AM (IST)
वीरभद्र ने दी कार्यकर्ताओं को एकजुटता की सलाह
वीरभद्र ने दी कार्यकर्ताओं को एकजुटता की सलाह

संवाद सूत्र, अर्की : लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में मंडल कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक हुई। इसमें विशेष अतिथि के तौर पर विधायक वीरभद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की व ब्लॉक कांग्रेस के पर्यवेक्षक अमित नंदा व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि से करवाए जा रहे कार्यो के लिए वीरभद्र सिंह का धन्यवाद किया व पंचायत की समस्याओं को उनके के समक्ष रखा। बरसात के मौसम में सड़कों को हुए भारी नुकसान और लोगो को आ रही समस्याओं के बारे में उन्हे अवगत करवाया गया। वीरभद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व सभी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया। प्रदेश सचिव राजिन्द्र ठाकुर ने बताया की एक वर्ष में लगभग 2 करोड़ 36 लाख की विधायक निधि विभिन्न पंचायतो में दी गई है। वीरभद्र ने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यो में विश्वास रखते हैं। उन्होंने सभी को एक सोच व एक संघर्ष से कार्य करने की सलाह दी बजाय एक दूसरे की टांग खींच कर। उन्होंने कहाकि एकता में शक्ति है एकता से ही हम आगे बढ़े हैं और बढ़ेंगे। इस मौके पर जैनब चंदेल, रूप सिंह ठाकुर, अमित नंदा, कांशी राम शर्मा, सतीश कश्यप, वेद ठाकुर, ललितमोहन, गौरव ठाकुर भीम ठाकुर, विनोद ठाकुर ,देवेंद्र वर्मा, धर्म पाल आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.