Move to Jagran APP

सोलन नगर निगम में आउटसोर्स पर होगी भर्ती

सोलन नगर निगम में जल्द ही आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:57 PM (IST)
सोलन नगर निगम में आउटसोर्स पर होगी भर्ती
सोलन नगर निगम में आउटसोर्स पर होगी भर्ती

जागरण संवाददाता, सोलन : सोलन नगर निगम में जल्द ही आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। सोलन में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम में कर्मचारियों की समस्या को जल्द हल किया जाएगा। आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखे जाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बाईपास पर बन रहे अस्पताल को लेकर भी बजट जारी किए जाने की बात कही। इस मामले को लेकर सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर व पार्षद भी ठोडो मैदान में सीएम जयराम ठाकुर से मिले। मुख्यमंत्री ने देखी प्रदर्शनियां

loksabha election banner

हिमाचल के 51वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जल शक्ति विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया था। इसी प्रकार वन विभाग, कृषि विभाग, रेलवे बोर्ड व बागवानी विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी इस दौरान चर्चा का विषय रही। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां जब मंच पर सीएम जयराम ठाकुर के सामने से गुजरीं तो स्वास्थ्य विभाग ने विपरीत दिशा में प्रदर्शनी को दर्शाया। सीएम की तरफ केवल बैनर ही दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी मुख्य अतिथि की तरफ से नजर ही नहीं आ रही थी।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सिरमौर कला मंच के कलाकारों ने ठोडो नृत्य पेश किया। इसी प्रकार आइआरबी के जवानों ने भी साइबर क्राइम से संबंधित लघु नाटिका पेश की। बारिश की वजह से मैदान में भरा कीचड़

राज्यस्तरीय आयोजन के दौरान ठोडो मैदान की दुर्दशा भी सामने आई है। तीन दिनों से बरसात के कारण मैदान में कीचड़ व पानी भरा हुआ था। नगर निगम ने मंगलवार को सुबह बड़ी मुश्किल से मैदान में रेत व लकड़ी का बुरादा आदि डालकर सूखाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की आवाजाही की वजह से मैदान कीचड़ में तबदील हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.