कंडाघाट में चिट्टे के साथ पकड़े दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार Solan News
विशेष जांच दल सोलन ने गश्त के दौरान शुक्रवार दो बजे कंडाघाट पेट्रोल पंप के पास अशोक कुमार व प्रवीण कुमार से 52.71 ग्राम हेरोइन बरामद की।
कंडाघाट, जेएनएन। विशेष जांच दल सोलन ने गश्त के दौरान शुक्रवार दो बजे कंडाघाट पेट्रोल पंप के पास अशोक कुमार व प्रवीण कुमार से 52.71 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार दोपहर तीन बजे उन्हें सिविल अस्पताल कंडाघाट ले जाने लगी। इसी दौरान दोनों भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने नाका लगाया और दोनों की तालाश की।
कुछ जवान रेलवे स्टेशन की तरफ भी गए। यहां पुलिस से छिपकर बैठे आरोपितों को दो घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जब आरोपितों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उन्हें हत्थकड़ी नहीं लगाई गई थी। पुलिस के जवानों की पकड़ भी कमजोर थी औरवे भाग निकले। डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआइटी ने इनकी तलाशी ली, जिसमें इनके पास नशे की खेप प्राप्त हुई।