Move to Jagran APP

अनिल शर्मा को मंडी जाकर ही दूंगा जवाब : जयराम

नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए सोलन पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 08:00 PM (IST)
अनिल शर्मा को मंडी जाकर ही दूंगा जवाब : जयराम
अनिल शर्मा को मंडी जाकर ही दूंगा जवाब : जयराम

जागरण संवाददाता, सोलन : नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए सोलन पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा को मंडी जाकर ही जवाब दूंगा। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुझे यह बताने की कोशिश न करें कि मुझे कहां जाना चाहिए। वह अपने चुनाव प्रचार पर ध्यान दें।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने शनिवार को नगर निगम सोलन के वार्ड आठ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंडी सदर के विधायक आज यह कह रहे हैं कि वे भाजपा में बंधुआ बनकर रह गए हैं। भाजपा की टिकट से वह चुनाव जीते और सरकार में मंत्री भी बने, लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने के लिए हमें छोड़कर चले गए। अब इस प्रकार की बातें करना व्यर्थ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने जो तीन नए नगर निगम बनाए हैं, आज उन तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों सोलन, मंडी और पालमपुर में उनकी पार्टी के विधायक नहीं हैं। हालांकि मंडी में भाजपा का विधायक था, लेकिन वह छोड़कर चले गए हैं, जबकि सोलन व पालमपुर में कांग्रेस के विधायक हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए व शहर के विकास के लिए अब भाजपा का नगर निगम बनाना जरूरी हो गया है।

------

पूर्व सरकार ने की सोलन की अनदेखी : सुरेश कश्यप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्पय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन को नगर निगम से वंचित रखा। सोलन शहर सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी नगर निगम नहीं बनाया, जबकि भाजपा सरकार ने सोलन के साथ मंडी व पालमपुर को नगर निगम का तोहफा दिया। अब इन शहरों में विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा। कांग्रेस ने हमेशा ही हिमाचल के हितों की अनदेखी की है। यही कारण है कि अब कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। भाजपा चार नगर निगम चुनाव के बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.