दाती दाऊटी के विजय व क्यारी मटेरणी के हेमराज को बनाया महामंत्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने मंडल क
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने मंडल कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने बताया कि महामंत्री पद पर दाती दाऊटी से विजय कुमार शर्मा व क्यारी मटेरणी से हेमराज ठाकुर को नियुक्त किया है। लोहारघाट से बृजलाल, बेंजहटी से विकास कपूर, मांगू से राजेश पुरी, हाटकोट से नवनीत शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया है। भलग से चमन लाल, कायल दिग्गल से विकास कौशल, घनाघुघाट से हरीश शर्मा, दाड़लाघाट से अनिल कुमार को सचिव व शालाघाट से भूपेंद्र भारद्वाज को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
धुंधन से हरीश शर्मा को कोषाध्यक्ष व बातल से सूर्यकांत शर्मा को प्रवक्ता और कुनिहार से चंदन शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया है। सुण से संजीव ठाकुर सह मीडिया प्रभारी होंगे। चाखड़ से प्रेम कंवर भाजयुमो आइटी व सन्याडी मोड़ से मनोज गौतम को सोशल मीडिया का कार्यभार सौंपा गया। हेमराज राज शर्मा, हेमचंद, छोटा राम, कुलदीप कुमार, हरीश शर्मा, राकेश कंवर, पवन शर्मा, योगराज, मदनलाल, सुमन ठाकुर, यशु शर्मा, रजनीश ठाकुर, जितेंद्र कुमार, काशीराम, जयदेव शर्मा, प्रीतम ठाकुर, पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार व मनोज शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।