Move to Jagran APP

भाजपा जयराम, कांग्रेस वीरभद्र की जनसभाओं से जुटाएगी समर्थन

सोलन नगर निगम के चुनाव के लिए कुछ दिन का समय शेष रह है। ऐसे में का

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 04:42 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 04:42 PM (IST)
भाजपा जयराम, कांग्रेस वीरभद्र की जनसभाओं से जुटाएगी समर्थन
भाजपा जयराम, कांग्रेस वीरभद्र की जनसभाओं से जुटाएगी समर्थन

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

loksabha election banner

सोलन नगर निगम के चुनाव के लिए कुछ दिन का समय शेष रह है। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने पहले ही अपने कई मंत्री, विधायकों व निगम-बोर्डो के अध्यक्ष उपाध्यक्षों को प्रचार में लगाया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने भी कई पूर्व मंत्रियों व विधायकों को पार्टी की जीत का जिम्मा सौंपा है। भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कई वार्डों में जनसभाएं कर चुके है। गत रविवार को मुख्यमंत्री सोलन आए थे और कई वार्डों में प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं की थी।

अब वह फिर से तीन अप्रैल को वार्ड सात व 12 के प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त चुनाव जनसभा करने आ रहे है। भाजपा अपने बनाए नगर निगम में पार्टी की जीत के लिए कोई कोर कसर शेष नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि कांग्रेस भी नगर निगम का चुनाव फतह करने के लिए कोई कमी नहीं रखना चाहती। पार्टी के स्टार प्रचार व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोलन में पांच अप्रैल को रैली करवाने की तैयारी है। इसमें कई बडे़ नेता मौजूद रहेंगे।

दो पूर्व चेयरमैन व मनोनीत पार्षद आमने-सामने

वार्ड आठ में दो पूर्व चेयरमैन आमने-सामने है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूनम ग्रोवर नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन रह चुकी हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता भी पूर्व चेयरमैन हैं। वार्ड से पूनम ग्रोवर कई बार जीत चुकी है। हालांकि पवन भी कई बार पार्षद बन चुके हैं। दोनों ही दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 17 बसाल पट्टी कथेड़ से छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस के सरदार सिंह ठाकुर, भाजपा के राजेश कुमार व आप के अंकुश शर्मा के अलावा तीन निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं। इस वार्ड में भाजपा अपने बागियों को मनाने में सफल रही है, लेकिन कांग्रेस के बागी विकास ठाकुर व आप के बागी बीएल गाजटा मैदान में हैं। ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोक रखी है। वह पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं।

वहीं वार्ड 14 हाउसिग बोर्ड में दो पूर्व मनोनीत पार्षद के बीच में जंग है। भाजपा के नरेश गांधी व कांग्रेस के राजीव कौड़ा दोनों ही पूर्व मनोनीत पार्षद रह चुके हैं। इससे पहले राजीव कौड़ा की माता सुलक्षणा कौड़ा पार्षद थी। आप के सुशील भी दोनों के बीच ताल ठोके हुए है। वार्ड छह जवाहर पार्क में कांग्रेस की शीतल गुप्ता व भाजपा की रेखा साहनी में कड़ी टक्कर है। वार्ड 11 में कांग्रेस के अभय शर्मा व भाजपा के अभिषेक ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला है। निर्दलीय भी बिगाड़ रहे समीकरण

सोलन में कई ऐसे वार्ड हैं जहां पर निर्दलीयों की एंट्री से चुनाव मुकाबले रोचक बन गए हैं। कई वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार बड़े दलों के प्रत्याशियों के समीकरण भी बिगाड़ रहे हैं। सोलन नगर निगम में 17 वार्ड हैं। ऐसे में हॉट सीट के लिए किसी भी दल को कम से कम नौ पार्षदों का समर्थन चाहिए। इसलिए सभी दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 17 वार्डों में कुल 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.