Move to Jagran APP

राजगढ़ पंचायत समिति पर फिर भाजपा का कब्जा

15 पंचायत समिति वार्डो में भाजपा समर्थित आठ कांग्रेस समर्थित पांच और दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते संव

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:41 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:41 AM (IST)
राजगढ़ पंचायत समिति पर फिर भाजपा का कब्जा
राजगढ़ पंचायत समिति पर फिर भाजपा का कब्जा

15 पंचायत समिति वार्डो में भाजपा समर्थित आठ, कांग्रेस समर्थित पांच और दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते

loksabha election banner

संवाद सूत्र, राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ पर कब्जा जमाने के बाद भाजपा ने फिर पंचायत समिति पर भी कब्जा कर लिया है। 15 बीडीसी वार्डो में भाजपा समर्थित आठ, कांग्रेस समर्थित पांच व दो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। वार्ड सात दीदग में पंचायत समिति पहले ही निर्विरोध चुन लिया था।

पंचायत समिति वार्ड एक कोटी पधोग से रणवीर सिंह 219 मतों से विजयी हुए। उन्हें 1220 व सुभाष को 1001 मत मिले। वार्ड दो शाया-सनौरा से जितेंद्र विजयी हुए। उन्हें 591, सुनील को 463, नयन सिंह को 365 व जयप्रकाश को 20 मत मिले। वार्ड तीन नेहरटी बघोट से रक्षा देवी 116 मतों से जीती। उन्हें 656 व स्नेहलता को 540 मत मिले। वार्ड चार हाब्बन से सरोज शर्मा 505 मतों से विजयी हुई। उन्हें 1374 व नर्वदा को 869 मत मिले। वार्ड पांच दाहन से निधिका 111 मतों से विजयी हुई। उन्हें 989 व क्षमा देवी को 878 मत पडे़। वार्ड छह बोहल टालिया से प्रदीप कुमार 98 मतों से जीते। उन्हें 582, रघुवीर सिंह को 484, इंद्र सिंह को 414 व यादविद्र सिंह को 371 मत पडे़। वार्ड आठ भूईरा से अनीता देवी 362 मतों से जीती। अनीता को 974 व सुखी देवी को 612 मत मिले। वार्ड नौ काथली भरन वार्ड से रणजीत सिंह 53 मतों से विजयी हुए। वार्ड 10 टिक्कर से संजीव 298 मतों से जीते। उन्हें 911, वीरेंद्र को 613 व कपिल को 336 मत पड़े। वार्ड 11 करगाणु से सुमन 145 मतों से विजयी रही। उन्हें 1063, रीना को 918 व कमलेश को 401 मत पडे़। वार्ड 12 शिलांजी से सतपाल को 858, सतीश कुमार को 519, राकेश कुमार को 523 मत पड़े। राकेश 325 मतों से विजयी हुए। वार्ड 13 से शकुंतला 57 मतों से विजयी हुई। वार्ड 14 डिबर से प्रेम सिंह विजयी रहे। उन्हें 881, राकेश कुमार को 570, गोविंद सिंह को 462 व इंद्र सिंह को 325 मत पडे़। वार्ड 15 देवठी मझगांव से संतोष ने रंजना को 659 मतों से पराजित किया। संतोष को 1021 व रंजना को 362 मत पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.