सोलन में मंत्री सुखराम व सुरेश कश्यप का स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार सोलन पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप आ
जागरण संवाददाता, सोलन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार सोलन पहुंचे सांसद सुरेश कश्यप और मंत्री सुखराम चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने भी संगठन में बेहतर कार्य किया है, जिससे पार्टी और अधिक मजबूत हुई है, उन्होंने अच्छा संगठन तैयार किया है।
पहली बार मंत्री बने सुखराम चौधरी ने कहा कि 2022 में सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला से पांच सीटें सीएम जयराम ठाकुर की झोली में डालेंगे। सिरमौर में पहले से ही अध्यक्ष के रूप में सुरेश कश्यप हैं और साथ ही डॉ. राजीव बिदल जैसे सुलझे हुए व्यक्ति सिरमौर में बैठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बलदेव तोमर का नाम लेते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर 2022 में जीत का परचम लहराएंगे। इससे पहले कंडाघाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।