Move to Jagran APP

कसौली : भाजपा की लीड की हैट्रिक

शिमला संसदीय सीट से भाजपा व कांग्रेस के मुकाबले में कसौली विधानसभा से भाजपा को ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। इसे मोदी लहर के साथ साथ कसौली के विधायक व प्रदेश में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल का लोगों के बीच खासे प्रभाव को देखा जा रहा है। कसौली विस क्षेत्र कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है जहां से पांच बार कांग्रेस का विधायक व छह बार कांग्रेस का सांसद रहा है। लेकिन 2005 में इस सीट पर भाजपा के युवा नेता डॉ. राजीव सैजल ने पांच बार के विधायक रघुराज को हराकर भाजपा का परचम लहराने सफलता हासिल की थी। उसके बाद से लगातार तीन बार से भाजपा के विधायक इस सीट पर काबिज है और कांग्रेस को हर बार मुंह की खानी पड़ रही है। हालांकि बीते 2012 के विस चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को 24 व 2017 के विस चुनावों में 443 मतों की लीड मिली थी लेकिन लोकसभा चुनावों में हर बार मतों की लीड़ में इजाफा हो रहा है। इस बार यह आंकडा 17 हजार को पार कर गया। भा

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:29 AM (IST)
कसौली : भाजपा की लीड की हैट्रिक
कसौली : भाजपा की लीड की हैट्रिक

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

loksabha election banner

शिमला संसदीय सीट से भाजपा व कांग्रेस के मुकाबले में कसौली विधानसभा से भाजपा को ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। इसे मोदी लहर के साथ कसौली विधायक व प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल का लोगों के बीच प्रभाव को देखा जा रहा है।

कसौली विस क्षेत्र कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है जहां से पांच बार कांग्रेस का विधायक व छह बार कांग्रेस का सांसद रहा है, लेकिन 2005 में इस सीट पर भाजपा के युवा नेता डॉ. राजीव सैजल ने पांच बार के विधायक रघुराज को हराकर सफलता हासिल की थी। उसके बाद से लगातार तीन बार भाजपा के विधायक इस सीट पर काबिज हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप हालांकि कसौली विस क्षेत्र के साथ लगती पच्छाद विस क्षेत्र के विधायक हैं, लेकिन उनका कसौली से भी गहरा नाता रहा है। वायु सेना में सर्विस के दौरान सुरेश कश्यप ने एयर फोर्स स्टेशन कसौली में भी कई वर्षों तक सेवाएं दी थी।

--------------------

ये है तीन लोस चुनाव में लीड

कसौली विस क्षेत्र में 2009 के लोस चुनाव में कुल 34004 मत पड़े थे जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को 16413 जबकि भाजपा के वीरेंद्र कश्यप को 16851 मत पड़ थे जिसमें भाजपा को 438 मतों की लीड मिली थी। 2014 के लोस चुनाव में कसौली विस में कुल 42247 मत पड़ थे, जिसमें 418 नोटा थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ब्राक्टा को 17502 जबकि भाजपा के वीरेंद्र कश्यप को 22236 मत मिले थे। भाजपा को 4734 की बढ़त मिली थी। 2019 के लोस चुनाव में कसौली विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को 15777, भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 33265 मत मिले, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ 17448 मतों की लीड मिली।

--------------------

कसौली विस क्षेत्र से रहा छह बार कांग्रेस सांसद

कसौली विस क्षेत्र से ही छह बार कांग्रेस का सांसद शिमला संसदीय सीट का संसद भवन में प्रतिनिधित्व करता रहा। 1980 से कृष्णदत सुल्तानपुरी सांसद बने। उसके बाद 1984, 1989, 1991, 1996 व 1998 तक लगातार छह बार कांग्रेस के सांसद के रूप में कार्य किया। कसौली विस क्षेत्र में कांग्रेस की सीट होने के बावजूद लगातार बीजेपी यहां पर सेंध लगाने में कामयाब हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.