Move to Jagran APP

नालागढ़ में फिर बाजीगर बनी भाजपा

नगर परिषद नालागढ़ में सियासी खींचतान में भाजपा बाजीगर बनी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:23 PM (IST)
नालागढ़ में फिर बाजीगर बनी भाजपा
नालागढ़ में फिर बाजीगर बनी भाजपा

संतोष कुमार, नालागढ़

loksabha election banner

नगर परिषद नालागढ़ में सियासी खींचतान में भाजपा बाजीगर बनी है। कांग्रेस के खेले गए दांव पर पलटवार करते हुए न केवल कांग्रेस समर्थित पार्षद को पार्टी ज्वाइन करवाई, बल्कि पांच साल के लिए अध्यक्ष पद देकर भी नवाजा है। शह-मात के खेल में भाजपा ने बाजी पलट दी है और अब बहुमत हासिल कर लिया है। शनिवार को शिमला में भाजपा समर्थित सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी भेंट की है।

नगर परिषद के चुनाव में भाजपा समर्थित पांच पार्षद जीते थे, जिनमें शालिनी शर्मा, सहर शर्मा, संजीव भारद्वाज, तारा अवस्थी व महेश गौतम थे। कांग्रेस के पास तीन ही पार्षद थे, जिनमें रीना शर्मा, अल्का वर्मा व अमरिदर भिंडर जीते थे। हालांकि कांग्रेस ने आजाद प्रत्याशी बंदना बंसल और भाजपा समर्थित पार्षद महेश गौतम को अपने पाले में खींच लिया था। लेकिन, भाजपा ने अपने प्रयास जारी रखे और इसी बीच बाजी मारते हुए कांग्रेस समर्थित पार्षद रीना शर्मा को पार्टी से जोड़ लिया। अब भाजपा के पास पांच पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस के पास चार पार्षद ही रह गए हैं। हालांकि कांग्रेस अभी भी अपने प्रयास जारी रखे हुए है और भाजपा के चलाए इस दांव को भेदने की फिराक में है।

कुल मिलाकर नालागढ़ में चल रहा राजनीतिक घटनाक्रम हर किसी की जुबां पर है। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। अध्यक्ष का चयन भी कर लिया गया है।

-------

बद्दी के पार्षद पहुंचे गोवा

संवाद सूत्र, बद्दी : नगर परिषद बद्दी में भी भाजपा जो कि बहुमत से एक कदम दूर रही थी, ने कांग्रेस समर्थित एक पार्षद तोड़कर अपना गणित पूरा कर लिया है। पंजाब के धार्मिक स्थल नुरपुर बेदी में कसम खिलाने के बाद भाजपा ने सभी पार्षदों को गोवा भेज दिया, है, ताकि जोड़तोड़ की संभावना शून्य बनी रहे। नालागढ़ व बद्दी दोनों नगर निकायों के पार्षद 18 जनवरी को दल बल के साथ बीबीएन पहुंचेगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा। 19 जनवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.