अर्की में महिला से मारपीट, पुलिस में केस दर्ज
पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत पंबड़ में महिला के साथ दो लोगों की ओर से मारपीट की है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 05:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, अर्की : पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत पंबड़ में महिला के साथ दो लोगों की ओर से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व गालीगलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पंबड़ निवासी एक महिला ने अर्की थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 जून की सायं वह अपने घर व पशुशाला के साथ लगते आम रास्ते में झाड़ियां काटकर जला रही थी। इस दौरान संतराम व उसके बेटे ने उस पर पत्थर फेंके, जिससे उसे चोटें पहुंची हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें