Move to Jagran APP

100 मीटर रेस में कशिश व सैजल अव्वल

जिला सोलन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बॉल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 06:08 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:18 AM (IST)
100 मीटर रेस में कशिश व सैजल अव्वल
100 मीटर रेस में कशिश व सैजल अव्वल

जागरण टीम, सोलन/सुबाथू/दाड़लाघाट/कुनिहार : जिला में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यार्थियों ने पंडित नेहरू की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। सोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुल राकेश पंत, सुशील चौधरी आदि ने सोलन के चिल्ड्रन पार्क में नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित की।

loksabha election banner

टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य निधि गुप्ता ने विद्यार्थियों को नेहरू के जीवन की जानकारी दी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की। प्रिसिपल गुरप्रीत माथुर ने बच्चों को इस दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस में कशिश व सैजल ने बाजी मारी। 200 मीटर रेस में निशांत, आदित्य पुंडीर, अदिति चंदेल, साहिल, आस्था ठाकुर का सराहनीय प्रदर्शन रहा। 400 मीटर रेस में आर्यन ठाकुर प्रथम रहे। इसके अलावा कसौली इंटरनेशनल पब्लिक सनवारा में भी बाल दिवस का आयोजन किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव मैनरा ने इस दिन को मनाने की जानकारी दी। डगशाई पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने बाल दिवस मनाया। प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह बच्चों को संबोधित किया।

बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुषमा शर्मा ने बाल दिवस पर सभी बच्चों को मिठाई, फल और उपहार बांटे। धुन्दन स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। इस दौरान कई गतिविधियां हुई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना दी। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बाल दिवस पर विभिन्न गतिविधियां हुई। जीव विज्ञान प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कविता प्रस्तुत की। केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य जागेश्वर ने किया। प्रार्थना सभा में पांचवीं के पीयूष और अदीबा ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। सरयांज स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया।

-----------

रोटरी क्लब ने बांटे स्वेटर

संवाद सूत्र, बद्दी : बीबीएन में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। रोटरी क्लब बद्दी ने वीरवार को अन्य राज्यों के बच्चों को स्वेटर वितरित किए। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश कौशल ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का जन्मदिन पूरे भारत मे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, दिनेश बंसल, रतन सूद, कार्तिक शर्मा, प्रतिभा मोहन, भाबना कौशल, संगीता सूद, सोनू अरोड़ा और रश्मि सूद मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.