बातल महिला मंडल ने नशे पर जताई चिंता
महिला मंडल बातल की बैठक प्रधान निर्मला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांव से सम्बंधित कई मुददो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में नशे को लेकर चर्चा करते हुए महिलाओं ने कहा कि सभी को अपने बच्चो पर निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे नशे की प्रवृति की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे है इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को नशे से दूर रखा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह में होने वाले बातल
संवाद सूत्र, अर्की : महिला मंडल बातल की बैठक प्रधान निर्मला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांव से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। नशे को लेकर चर्चा करते हुए महिलाओं ने कहा कि सभी को बच्चों पर निगरानी रखनी चाहिए। आज के बच्चे नशे की प्रवृति की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को नशे से दूर रखा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्टूबर में होने वाले बातल दशहरा मेले में महिला मंडल की सभी महिलाएं सहभागिता सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा गांव में साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में पुष्पलता, लीना, बिमला, सीता, रुकमणी, पदमा देवी, गोमती, ब्रह्मदेई, नीना, हितेशी, सत्या, सरिता, मंजू, तारो, सावित्री व दीक्षा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।