एसीजेएम ने बाहरा विवि के विद्यार्थी किए जागरूक
बाहरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों के लिए कानूनी सहा
जागरण संवाददाता, सोलन : बाहरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों के लिए कानूनी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोलन मोहित बंसल ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय कानूनी सहायता सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इन कानूनी सेवाओं के हकदार कैसे व्यक्ति हो सकते हैं। बंसल ने बाल कल्याण योजनाओं, श्रमिकों और औद्योगिक व्यक्तियों के अधिकारों एवं अक्षम और मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों से संबंधित कानूनी सेवाओं की भी जानकारी दी। मोहित बंसल ने विद्यार्थियों के साथ अनुभव भी साझा किए और भारतीय न्यायालय प्रणाली व उसके अनुक्रम पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. हंस राज जिंगटा ने भी विचार प्रस्तुत किए।