संगठन की मजबूती के लिए दिए टिप्स
संवाद सूत्र अर्की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अर्की की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष संतराम भारद्वाज की अध्
संवाद सूत्र, अर्की : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अर्की की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष संतराम भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक में सुरेश कश्यप के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की तथा लड्डू बांटकर खुशी प्रकट की। भाजपा नेता रतनसिंह पाल व मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए टिप्स दिए। बैठक में मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री मस्तराम पंवर, देवेंद्र रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष संतराम कौंडल, सचिव नागेंद्र कौशल, कोषाध्यक्ष श्यामानंद शांडिल, प्रवक्ता रामसिंह चंदेल और गुरबचन आदि उपस्थित रहे।