नालागढ़ में विद्यार्थियों ने जलाया वाइस चांसलर का पुतला
पीजी कालेज नालागढ़ के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कालेज व विवि प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि कालेज व विवि प्रशासन के चलते उनके दो वर्ष का कार्यकाल बर्बाद हो गया है। पहले तो परीक्षा परिणाम देरी से आया और जब परिणाम आया तो सभी बच्चे फेल दिखाए गए जिससे उनकी दूसरे वर्ष की फीस भी बेकार हो गई है। प्रदशर्नकारी छात्रों ने वाईस चांसलर के पुतला जलाकर जम कर नारेबाजी की।
संवाद सूत्र, नालागढ़ : पीजी कॉलेज नालागढ़ के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज व विवि प्रशासन के चलते उनके दो वर्ष का कार्यकाल बर्बाद हो गया है। पहले तो परीक्षा परिणाम देरी से आया और जब परिणाम आया तो सभी बच्चे फेल दिखाए गए, जिससे उनकी दूसरे वर्ष की फीस भी बेकार हो गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने वाइस चांसलर के पुतला जलाकर जम कर नारेबाजी की।
पीजी कॉलेज नालागढ़ के एबीवीपी के छात्र जसप्रीत सिंह, महावीर सिंह, गुरविद्र सिंह, नैनसी, अटल, साक्षी ठाकुर, गगनदीप सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज परिसर से एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने वाइस चांसलर का पुतला जलाया। छात्रों का कहना है कि प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम देरी से आया, तब तक छात्रों ने दूसरे वर्ष में प्रवेश ले लिया था। कालेज प्रशासन ने दूसरे वर्ष की फीस भी ले ली है। अब जब परिणाम आया तो छात्रों की उम्मीद से ठीक विपरित हुआ। इन बच्चों के अन्य विषयों में मैरिट में नंबर आए हैं, उनके दूसरे विषयों में शून्य अंक आए हैं। इससे बच्चों में ऊहापोह की स्थिती बनी हुई है।
जसप्रीत व महावीर का कहना है कि विवि प्रशासन छात्रों को बेवजह परेशान कर रहे है। इससे बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। बच्चों को दो साल का समय खराब हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके परीक्षा परिणाम ठीक नहीं किए गए तो उन्हें मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज व विवि प्रशासन की होगी।