बुजुर्ग की पेड़ से गिरने के कारण मौत
रामशहर से करीब 25 किलोमीटर दूर मलोण पंचायत के तहत कोहू गांव में पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 03:42 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : रामशहर से करीब 25 किलोमीटर दूर मलोण पंचायत के तहत कोहू गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पेड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंशीराम के तौर पर हुई है। मुंशी राम वीरवार शाम खेत से घास लेने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद स्वजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह खेत में पेड़ के नीचे मृत हालत में पाया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। तहसीलदार रामशहर ने ऑफिस कानूनगो बलवंत सिंह को मौके पर भेजकर मुंशी राम के बेटे कृष्ण लाल को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। मुंशी राम बेटे के साथ रहता था। पुलिस थाना रामशहर के एएसआइ योगराज ने बताया कि पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें