श्रीरेणुकाजी में नई आबकारी नीति का विरोध
श्रीरेणुकाजी युवा कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सरकार द्वारा नई आबकारी नीति का विरोध किया है।
जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी युवा कांग्रेस ने रविवार को सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध किया। शराब सस्ती करने व बीयर बार रात दो बजे तक खोले रखने के विरोध में शराब की खाली बोतलों के साथ प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खगुआ स्थित रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार के माध्यम से सरकार से इस फैसले का वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही सस्ती शराब व रात दो बजे तक की अनुमति देने जैसे निर्णय के खिलाफ जनता की आवाज विधानसभा में बुलंद करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, यशपाल चौहान, मित्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
विधायक विनय कुमार ने युवा कांग्रेस की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के लोगों व युवाओं के भविष्य से बहुत खिलवाड़ कर रही है। हिमाचल शांतिप्रिय राज्य है, लेकिन सरकार माहौल को भी खराब करना चाहती है। श्रीरेणुकाजी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा कि लोगों को इस जनविरोधी फैसले के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर लोकसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सूर्या, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर, प्रदेश सचिव विनोद कंठ, लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह, रेणुका लीगल सेल युवा कांग्रेस के संयोजक रोहित ठाकुर, रेणुका युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भरतभूषण, तेजिदर कमल, राम कुमार, रविंद्र सिंह, रेणुका युवा कांग्रेस के महासचिव लोकेंद्र चौहान, कपिल ठाकुर, महिपाल, विजेंद्र, विनीत वर्मा, यशवंत राणा, रेणुका युवा कांग्रेस के सचिव अमन तोमर, रविराज, राजेश, दीपराम, विनोद ठाकुर, राजेश ठाकुर, कुलदीप सिंह, अशोक, सोशल मीडिया रेणुका के पदाधिकारी शीतल ठाकुर, जीवन सिंह, दिनेश ठाकुर, जोन अध्यक्ष जगदेव चौहान, करणजीत अत्री, नवीन राणा, विक्रम सिंह, मदन जसवाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।