रासूमांदर व पझौता से युकां का 'चलो पंचायत की ओर' कार्यक्रम शुरू
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजगढ़ उपमंडल के दूर दराज क्षेत्र पझौता व रासूमान्दर में चलो पंचायत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सचिव विक्रम कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बतोर मुख्यातिथि शिरकत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण मेहता भी उपस्थित थे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटे जिताकर कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के होश ओर नोजवानों के जोश को एक साथ जोड़कर काम करना है। कांग्रेस पार्टी का हर युवा कार्यकत्र्ता हर पंचयात के गांव में जाकर किसानों, बागवान भाइयो की समस्याओ को समझने का प्रयास करेंगे और गांव-गांव में जाकर कांग्रेस पार्टियों की नीतियों को बतायेंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ उपमंडल के पझौता व रासूमांदर में युवा कांग्रेस (युकां) के 'चलो पंचायत की ओर' कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रदेश सचिव विक्रम कंवर ने बताया कि कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुण मेहता भी उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीटें जिताकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के होश और नौजवानों के जोश को जोड़कर एक साथ काम करना है। कांग्रेस पार्टी का हर युवा कार्यकर्ता हर पंचायत के गांव में जाकर किसानों, बागवान भाइयों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे और गांव-गांव में जाकर कांग्रेस पार्टियों की नीतियां बताएंगे। कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब लोगों को साथ लेकर चलती है। भाजपा की तरह भेदभाव नहीं करती है। प्रदेश सचिव विक्रम कंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर जाएगी व कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की युवाओं व किसानों के प्रति जो सोच है, उससे लोगों को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव स्वरण नेगी, लोकसभा शिमला के अध्यक्ष प्रदीप सूर्या व पझौता जोन के युवा अध्यक्ष धर्मेद्र चौहान, पझौता कॉलेज के एनएसयूआइ यूनिट के अध्यक्ष अमित ठाकुर सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान, पच्छाद मंडल कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगमोहन मेहता ने भी युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।