नाहन में भी महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
जागरण संवाददाता नाहन करवाचौथ के लिए सिरमौर जिले के बाजारों में रविवार को महिलाओं
जागरण संवाददाता, नाहन : करवाचौथ के लिए सिरमौर जिले के बाजारों में रविवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही महिलाएं समय रहते सारी तैयारी करने में व्यस्त दिखीं। नाहन बाजार में मौजूद चूड़ी, कॉस्मेटिक, मिठाई, फल व कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में भी खासी भीड़ नजर आई। अभी से ही हाथों में मेहंदी रचाने को लेकर भी महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। पति की लंबी आयु के लिए बुधवार को महिलाएं करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखेंगी। इसमें कोई कमी न रह जाए, इसके लिए वे अभी से ही बाजार में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। नाहन शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी खरीदारी करने पहुंची थीं। पति भी पत्नियों के लिए साडि़यों व गिफ्ट की खरीदारी करते नजर आए। नाहन शहर के अलावा पांवटा साहिब, श्रीरेणुकाजी के ददाहू बाजार, संगड़ाह, सराहां, राजगढ़, हरिपुरधार के बाजारों में काफी रौनक रही। करवाचौथ पर होगा भजन-कीर्तन
जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी कश्यप ने बताया कि करवाचौथ के लिए उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं। बुधवार को पड़ोस की सभी महिलाओं के साथ में दिन में मंदिर में भजन-कीर्तन किया जाएगा।