स्वच्छता में सराहनीय करने में महिला मंडल अक्पा अव्वल
महिला मंडल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत पूह में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद सूत्र, रिकागपिओ : महिला मंडल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अंतर्गत पूह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंडलों के सदस्यों व प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद ने की। उन्होंने कहा कि किन्नौर के विकास में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी महिला मंडलों द्वारा पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने सभी महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों से अपील की है कि वे जिले में पर्यटकों के समक्ष साफ-सुथरा जिला रखने के लिए सप्ताह में एक बार सफाई अभियान अवश्य चलाएं।
महिला मंडल प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत महिला मंडल अक्पा को प्रथम, महिला मंडल लाबरंग को द्वितीय, महिला मंडल आसरंग को तृतीय, महिला मंडल ठंगी को चौथा, महिला मंडल सुमरा को पाचवां, महिला मंडल डुबलिंग को छठा व महिला मंडल मलिंग, स्पीलो, चारंग, रूशकुलंग, शिलिंग को सातवा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि क्रमश: 30 हजार, 25 हजार, 20 हजार, 15 हजार, 12 हजार, 10 हजार व आठ हजार रुपये की थी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सिंह, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए रिकागपिओ व अन्य मौजूद रहे।