विनय व दीपिका का पेंटिंग की सबसे सुंदर
जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आयोजित इस दो दिवासीय कला उत्सव में एकल नृत्य, एकल गायन, वादय यन्त्र तथा पेंटिग विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों से आये छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लडकों की पेंटिग प्रतियोगिता में राजगढ़ स्कूल के विनय ने प्रथम व बोहिलू स्कूल के हरीश तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की पेंटिग प्रतियोगिता में मोगीनंद स्कूल की दीपिका ने प्रथम व गलानाघाट स्कूल की अनामिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में आयोजित इस दो दिवसीय कला उत्सव में एकल नृत्य, एकल गायन, वादय यन्त्र तथा पेंटिंग पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया। लडकों की पेंटिग प्रतियोगिता में राजगढ़ स्कूल के विनय ने प्रथम व बोहिलू स्कूल के हरीश तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की पेंटिग प्रतियोगिता में मोगीनंद स्कूल की दीपिका ने प्रथम व गलानाघाट स्कूल की अनामिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में लड़किओं में एसवीएन स्कूल नाहन की इल्मा अंसारी ने प्रथम स्थान व कन्या स्कूल नाहन की हिमांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़को के एकल गायन में नाहन के मंजीत ने प्रथम स्थान व राजगढ के नितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़किओं की वाद्य यन्त्र प्रतियोगिता में सतौन की अंाचल ने प्रथम स्थान व एसवीएन नाहन की प्रेरणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की वादय यन्त्र प्रतियोतिओं में सैनवाला के लक्ष्य ने प्रथम स्थान व सुरला के मुकेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में लड़कियों में विद्यालय माजरा की गीतिका ने प्रथम स्थान व चांदनी की शर्मिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की नृत्य प्रतियोगिता में राजगढ़ के अकुंश ने प्रथम स्थान व कफोटा के रविंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हे मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव ¨बदल द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा उन्हें भविष्य में राज्य तथा राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए शुभकामना दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें सही समय पर सही मंच प्रदान करने की आवश्कता है।